श्रीकृष्ण-राधा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, सनशाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

जमानियां। स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण और राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर नृत्य, संगीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत कर दिया।श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक भाव-भंगिमाओं और आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका पूजा सिंह एवं प्रधानाचार्य ए.के. बघेल ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/कार्यक्रम की साज-सज्जा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियां प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं के निर्देशन में कराई गईं। विद्यालय परिसर को एक दिन पूर्व ही झालर-बत्तियों और आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।विद्यालय अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्यरात्रि में हुआ था। इसी कारण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दही-हांडी एवं मानव पिरामिड जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। इस अवसर पर बाल गोपाल को माखन-मिश्री, लड्डू एवं विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित किए गए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *