संविधान के हत्यारो से बिसवां को मुक्त कराओ– डां आर पी बर्मा

सीतापुर।बिसवां विधान सभा क्षेत्र मे पिछड़ेपन की जिम्मेदार भाजपा सरकार है इसलिए भाजपा सरकार को खत्म कर,संविधान के हत्यारो से बिसवां को मुक्त कराकर ही बिसवां का विकास सम्भव है ।उक्त विचार यहां बन्नी खरेला मे आयोजित विशाल मनरेगा सभा को संबोधित करते बिसवां मनरेगा बचाओ संवाद यात्रा के प्रभारी डां आर पी बर्मा ने व्यक्त किये।डॉ आर पी वर्मा ने कहा कि भाजपा बिसवां विधान सभा क्षेत्र धार्मिक उन्माद,उत्पात और जातीय विद्वेष की राजनीति का केंद्र बना रही है इसलिए भाजपा को परास्त कर ही बिसवां विधान सभा क्षेत्र को विकास की राह पर लाया जा सकता है।शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि सीतापुर जिले के 10 लाख मनरेगा मजदूरो की बेरोजगारी,पिछड़ेपन का कारण भाजपा सरकार है ।सुनीला रावत ने कहा बिसवां विधान सभा क्षेत्र मे कुछ तथाकथित हिन्दू संगठन जातीय विद्वेष को बढ़ावा दे रहे और बुद्ध कथाओ पर रोक लगाने की नाकाम कोशिशे कर रहे है । यह यात्रा इन साजिशो को बेनकाब करने का काम कर रही है । रोशनी गुप्त ने कहा कि मनरेगा को भाजपा खत्म करना चाहती है।उन्होने कहा कि बिसवां मे भूमिहीन लोगो मे जमीन बांटी जाय।मनरेगा बचाओ संवाद यात्रा मोहिउद्दीनपुर,गुरेरा,बन्नी खरेला,कामापुर आदि गांवो मे मनरेगा सभा का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *