नगीना । क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद हो गई।दो दस दिन पूर्व ग्राम हकीकतपुर सहसू उर्फ जीतपुर पलड़ी में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ था।नगीना वन विभाग के वन दारोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह 6 बजे ग्राम शा हअलीपुर के ग्रामीणों ने वन विभाग के पिंजरे में गुलदार के कैद होने की सूचना दी।तत्काल वन क्षेत्राधिकारी(रेंजर) प्रदीप शर्मा,वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार व नईम अली,वन रक्षक मोहित कुमार व साजिद अली तथा माली लाल सिंह की टीम मौके पर पहुंची।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पिंजरे के पास एकत्र ग्रामीणों की भीड़ को हटाकर पिंजरे में कैद गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पिंजरे समेत कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचाया गया।वन दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार मादा है और उसकी उम्र लगभग चार वर्ष है।उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है और उनके आदेशानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी(रेंजर) प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार काफी समय से उक्त गांव के आसपास सक्रिय था।ग्रामीणों की शिकायत व मांग पर गांव के सोनू चौधरी के खेत में पिंजरा लगाया गया था।