ललितपुर- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ललितपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्वि पर शेष रूप से जागरूकता प्रदान की गई। इस क्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को *गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को दृष्टिगत रखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने* के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 112 – आपातकालीन सेवा 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 181 – महिला हेल्पलाइन 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन