ललितपुर- उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों** द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, ग्राम चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन एवं जनसंवाद आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन से संवाद किया गया।कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को **महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम एवं महिला उत्पीड़न** से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/साथ ही महिला कल्याणकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में भी जागरूक किया गया।साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए **फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने** की अपील की गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल **1930** पर कॉल करने एवं राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
एंटी रोमियो टीमों द्वारा विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें **आत्मरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के उपायों** के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।