मिशन शक्ति अभियान के तहत ललितपुर पुलिस द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक 

 ललितपुर-  महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.03.2026 को पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बस अड्डों, बाजारों, पार्कों, विद्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यौन उत्पीड़न के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठाने तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में अवगत कराते हुए विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
 112 – आपातकालीन सेवा
 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
 181 – महिला हेल्पलाइन
 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्वस्त किया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर ठगी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल एवं प्रभावी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *