कुम्भी चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन

जनपद लखीमपुर-खीरी बलरामपुर ग्रुप की कुम्भी चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 शनिवार प्रातः लगभग 7 बजे सायरन बजाकर विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस पेराई सत्र के 155 दिनों में मिल द्वारा कुल 1 करोड़ 62 लाख 17 हजार कुंतल गन्ने की पेराई की गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।इकाई प्रमुख ने पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं गन्ना कृषकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मिल अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं किसानों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ने की कम उपलब्धता के कारण किसानों द्वारा अपेक्षाकृत कम गन्ना आपूर्ति की जा रही थी, जिससे मिल का संचालन पूर्ण क्षमता से नहीं हो पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों से 3 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक गन्ना आपूर्ति करने की अपील की गई थी।इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (गन्ना) श्री चंद्रहास विकल, इंजीनियरिंग प्रमुख श्री प्रशांत चौधरी, उत्पादन प्रमुख श्री प्रदीप बालयान , सभी परिक्षेत्रीय प्रमुख, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे उप महाप्रबंधक (गन्ना) ने किसानों से अपील की कि वे केवल स्वीकृत गन्ना प्रजातियों की ही बुवाई करें तथा जिन किसानों को गन्ना बीज की आवश्यकता हो, वे शीघ्र ही चीनी मिल के अधिकारियों या फील्ड स्टाफ से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *