गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया एक रियलमी मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को थाना क्षेत्र के कुडिला पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों ने आर्यन यादव पुत्र रमेश यादव, निवासी ग्राम जाही, थाना भुड़कुड़ा से मोबाइल और नकदी की छिनैती की थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना भुड़कुड़ा में मुकदमा संख्या 146/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंझरिया क्रॉसिंग के पास से आरोपी मोनू (23 वर्ष) पुत्र अमरनाथ, निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा तथा एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से छिनैती का रियलमी मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद किए गए।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भुड़कुड़ा तथा नंदगंज थाने में छिनैती से संबंधित मुकदमे भी दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ, उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव, हेड कांस्टेबल जय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार तथा आरक्षी राज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भुड़कुड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।