मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा की गई टिप्पणी पर हिंदू संगठनों ने किया विरोध, राष्ट्रपति से की फांसी की मांग

ललितपुर- हिन्दू धर्म के भगवान श्री कृष्ण पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर,असभ्य भाषा शैली बोलने पर मौलाना जर्सिस अंसारी के विरोध में सभी हिंदूवादी संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए गिन्नौट बाग से  पैदल मार्च के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर  राष्ट्रपति महोदया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपाजिसमें बताया गया कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर और समाचार पत्रों के माध्यम से एक वीडियो और खबर सामने आ रही है जिसमें एक मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान श्री कृष्ण को मुस्लिम बताया गया और भगवान श्री कृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताया गया है इस प्रकरण से समस्त हिन्दू समाज में बहुत ही आक्रोश है उग्रता है  ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ऐसे कुंठित सोच के व्यक्ति समाज में उन्माद फैलाने का और सामाजिक टकराव का कार्य कर रहे है ऐसे व्यक्तियों पर धार्मिक भावना फैलाने और किसी धर्म विशेष के भगवान पर अशोभनीय टिप्पणी पर विधिवत न्याय सम्मत कानून के तहत कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिएसभी हिंदूवादी संगठनों ने  राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द ऐसे जिहादी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाएं और जेल भेजा जाएं read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/ज्ञापन देते समय जगद्गुरु स्वामी कृष्णागिरी महाराज महंत प्रयाग दास जी महाराज नवल किशोर सोनी, डॉ दीपक पस्तोर  जिलाध्यक्ष बजरंग सेना, बृजेंद्र सिंह गौर, अंशुल झा,जितेंद्र नायक,मोनू तिवारी, शिवकुमार चंदेल, संतोष कुशवाहा, सुशील श्रीवास्तव, रमाकांत दुबे, कृष्णकांत काकर, पिंटू राजा मगरपुर,ताहर राजा, राजा राम साहू, दीपक नायक,सानू पाठक,राघवेंद्र सिंह राजा गंगारी,  राज किशोर रावत, ऋषि शुक्ला, गुरु दत्त रावत, विक्रम, रोहित, आशीष, प्रिंस त्रिपाठी,अमित खटीक, नीलेश कुशवाहा,बादल, महेंद्र राहुल,आकाश सेन, रोहित साहू ,दिव्यांश राठौर, नितिन झा ,विशाल राय, आदि लोगों के हस्ताक्षर बताए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *