मानवता की मिसाल बने कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह

लखीमपुर खीरी। अक्सर पुलिस की छवि कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित मानी जाती है, लेकिन कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देकर एक मिसाल पेश की।कोतवाली सदर परिसर के बाहर एक छोटा बच्चा अकेला बैठा हुआ था। जब प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने बच्चे की स्थिति को समझते हुए उसे अपने पास बुलाया। बच्चा भोजन करने में आनाकानी कर रहा था, जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बड़े धैर्य और स्नेह के साथ उसे समझाया l read more:https://pahaltoday.com/city-international-school-inaugurated-in-devan/इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने भी प्रभारी निरीक्षक की मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। यह घटना दर्शाती है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी ही नहीं निभाती, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और मानवीय मूल्यों को भी प्राथमिकता देती है।कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का यह मानवीय व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की संवेदनशील छवि को भी मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *