गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को फरीदहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचकर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक औरंगजेब खान अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव निवासी रोशन कुमार (22) पुत्र राजदेव राम को फरीदहाँ रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी पर 17 वर्षीय नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। इस संबंध में थाना खानपुर में मुकदमा संख्या 220/2026 धारा 137(2), 64(2) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खान व थाना खानपुर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।