खालसा, एसआरसीसी और रामजस कॉलेज पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल में जीते

नई दिल्ली: मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, एसजीबीटी खालसा एलुमनाई और रामजस कॉलेज ने 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैचों में आसान जीत दर्ज की।पुरुष वर्ग में मेज़बान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 92-81से हराया। खालसा कॉलेज के अधिराज विक्रम सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने एमिटी यूनिवर्सिटी को 55-31 से हराया। एसआरसीसी के भूमित को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।खालसा एलुमनाई टीम ने हंसराज कॉलेज को 82-58 से हराया। खालसा एलुमनाई के देशमुख माथुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।महिला वर्ग में रामजस कॉलेज ने इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन को 61-40 से हराया। रामजस कॉलेज की कोमल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *