ब्रिटेन में केरल की नर्सों का दबदबा

कोट्टायम। केरल की नर्सें आज दुनिया भर के स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। खासतौर पर ब्रिटेन में केरल की नर्सों की भारी मांग है, जहां हर साल करीब 5 हजार नर्सें काम के लिए पहुंच रही हैं। बेहतर प्रशिक्षण, अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ और सेवा भावना के कारण ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और खाड़ी देशों में केरल की नर्सों को प्राथमिकता दी जाती है। रिपोर्ट के अनुसार कई विदेशी अस्पतालों में भारतीय नर्सों, विशेषकर केरल की महिलाओं, की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ की कमी से जूझ रहे देशों के लिए केरल की नर्सें बड़ी ताकत बन गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/abhinandan-2026-became-a-historic-platform-for-education-and-talent-recognition-garnering-widespread-attention/ विदेशों में बेहतर वेतन और सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में युवा नर्सें विदेश का रुख कर रही हैं, जिससे राज्य के अस्पतालों में भी स्टाफ की कमी महसूस होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *