करण्डा पुलिस की कार्रवाई: चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, चहरान चट्टी पर सघन चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 45/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 105 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम बसन्तपट्टी, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मुकदमे के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में उपनिरीक्षक अरुण पाण्डेय एवं थाना करण्डा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *