कपिल गौतम बने मेरठ मंडल प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मोदीनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा विधानसभा मोदीनगर के ग्राम फजलगढ़ निवासी कपिल गौतम को मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया।नवनियुक्त मंडल प्रभारी कपिल गौतम ने बहन मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।कपिल गौतम को बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, नदीम चौधरी, अमरपाल प्रधान, सत्येंद्र प्रधान, तेजपाल जाटव, लीलाराम जाटव, वीर सिंह गौतम, मनोज जाटव और दिनेश कुमार एडवोकेट सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *