कानपुर देहात महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के डी.ओ. पत्र संख्या- डब्लू.डब्लू./138/2020-डब्लू. डब्लू.(6) दिनांक 20 नवम्बर 2025 के क्रम में संचालित अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास, किशोर श्रम उन्मूलन, रोकथाम एवं बाल भिक्षावृत्ति तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.06.2026 को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीना गौतम मय टीम एवं श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री सुरेश सिंह तथा श्री सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, चौराहों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण किया गया। कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें 03 निरीक्षण टिप्पणियां अंकित की गईं। साथ ही 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए उनका रेस्क्यू किया गया तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु आवश्यक काउंसलिंग की गई।थाना एएचटी टीम द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों एवं आमजन को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल विवाह के दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया तथा स्पष्ट रूप से बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य पर लगाना कानूनन अपराध है। इसके अतिरिक्त शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181, 1076, 1090 एवं 108 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कानपुर देहात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि यदि कहीं भी बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति अथवा बाल विवाह जैसी घटनाओं की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा निकटतम पुलिस इकाई को सूचित करें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।