मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ रोड स्थित ओम सन पब्लिक स्कूल में सोमवार को जूनियर वर्ग की इनडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता एवं प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कैरम जैसे इनडोर खेल बच्चों के मानसिक विकास, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में कक्षा तीन के छात्र अर्शु, कक्षा चार के पीयूष तथा कक्षा पांच की दिव्यंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।प्रतियोगिता का सफल संचालन कोच रमन शर्मा, गजेन्द्र त्यागी एवं स्वाति ठाकुर के निर्देशन में पूर्ण अनुशासन और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।