जूनियर अधिवक्ताओं और मृतक आश्रित पत्नियों को मिले भत्ता: नरेन्द्र

बाराबंकी। रुदौली तहसील की बाराबंकी में वापसी समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने मंगलवार को जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में हर माह की सात तारीख की भांति मंगलवार को वकीलों ने कचहरी से जुलूस निकला। यह जुलूस मुख्य मार्ग होते हुए नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शम्स तबरेज खां को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में जूनियर अधिवक्ताओं को 5000 रुपये मासिक भत्ता, असामायिक स्वगÊय हुए अधिवकाताओं की पत्नियों को 20 हजार रुपये मासिक गुजारा भत्ता, 70 साल क़ी वकालत पूर्ण कर चुके अधिवकाताओं को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, जिले के अधिवक्ताओं का टोल टैक्स माफ करने, रुदौली तहसील को पुनः बाराबंकी में जोड़ने, व बाराबंकी को अयोध्या मंडल से हटाकर लखनऊ मंडल में जोड़े जाने का जिक्र किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, महामंत्री रामराज यादव, पवन मिश्रा, मनोज सिंह, देवराम यादव, अनुराग शुक्ला, राहुल वर्मा, नवनीत वर्मा, पंकज रावत, अम्बरीश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सतीश सोनी, सीबी सिंह, त्रिभुवन यादव, नवीन वर्मा, रमेश वर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *