कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों का सम्मान– अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया गया अभिनंदन

जनपद गोरखपुर ।  भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार संघ, गोरखपुर (उ.प्र.) इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों का गरिमामय सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सौहार्द शिरोमणि संरक्षण डॉ. सौरभ पाण्डेय तथा पूर्वांचल न्यूज़ 24 के प्रबंध संपादक डॉ. पी. एन. पाण्डेय के अनुमोदन से सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।गोरखपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वांचल न्यूज़ 24 के जिला प्रभारी (स्वयं शाही) एवं मंडल प्रभारी (गिरीश नारायण शर्मा) को अंगवस्त्र एवं विशेष अतिथि सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं गरिमा से परिपूर्ण रहा।इस अवसर पर वक्ताओं ने पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। सम्मानित अतिथियों ने भी संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों की एकजुटता और सकारात्मक भूमिका पर बल दिया।कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *