सत्यम न्यूज़ के सम्पादक नसीर कुरैशी के पुत्र एडोकेट फरहान कुरैशी के यहां दावते वलीमा में शामिल हुए पत्रकार व सम्भ्रांतजन

भदोही। सत्यम न्यूज़ के सम्पादक नसीर कुरैशी के पुत्र एडोकेट फरहान कुरैशी की शादी के बाद रविवार को चौरी रोड स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में दावते वलीमा का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीतिक, चिकित्सक, निर्यातक सहित पत्रकार बन्धु ने शिरकत की। दावते वलीमा का आयोजन नसीर कुरैशी द्वारा बड़े ही सादगी अंदाज में किया गया जो समाज के लिए एक नजीर है। वहीं परिवार के लोग दावते वलीमा में आने वाले लोगों का वेलकम कर रहे थे। वहीं उनके दोस्त भी खड़े होकर सभी आने वाले लोगों का खैरमकदम करते हुए नजर आए। वहीं पत्रकारों की जमघट के कारण सियासी व सामाजिक पहलुओं पर चर्चाएं होती रही। काफी देर तक लोग समारोह में जमे रहे और हर मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा होती रही। इस मौके पर आमजीद अहमद, डॉ अरशद अहमद, निर्यातक जाबिर अंसारी, पत्रकार अमजद अहमद अंसारी, साजिद अली अंसारी, कैसर परवेज, आफ़ताब अंसारी, जावेद कुरैशी, आरजू आलम कुरैशी, वकील कुरैशी, शीलू कुरैशी, मुख्तार हाश्मी, एडोकेट सोनकर, टोनी मंसूरी, आदिल सिद्दीकी, रईसु खान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *