तहबरपुुुुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई तहबरपुुुुर की बैठक ब्लाक संसाधन टीकापुर में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षक के समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक ईकाई तहबरपुुुुर के अध्यक्ष राम आशीष राय ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरि है। शिक्षकों के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। हम एक जुट होकर अपने समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। बृजेश कुमार राय ने शिक्षको को सरकार द्वारा टीटी थोपे जाने पर कहा कि उन्हें निराश व हताश होने की जरूरत नहीं है। कोई न कोई रास्ता जरुर निकलेगा। मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के प्रत्येक समास्याओं का समाधान होगा। इसके लिए संगठन कृत संकल्प है। बैठक में होने वाले स्नातक एम एलसी के चुनाव पर भी चर्चा हुई। शिक्षकों ने कहा कि जो हमारे साथ है हम उनके साथ खड़ा रहेंगे। बैठक में मतदाता बनने के लिए फार्म वितरित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
बैठक की अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय जी व संचालन अनन्त राय ने किया किया । बैठक में ब्लॉक मंत्री प्रदीप सिंह पंकज , नीरज सिंह धीरेन्द्र प्रताप सिंह, देवेश राय, नीरज राय, राम चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश राय, संजय मौर्य , सोनी राय, वंदना राय, शिखा राय ,शिल्पी सिंह, सधीन विश्वकर्मा सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रही