पत्रकारों के हितों की आवाज बुलंद करेगा एसोसिएशन:

बाराबंकी। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को गांधी भवन के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा, सरकारी सुविधाओं तथा पत्रकारिता की गरिमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा, हिंदी पत्रकार एसोसिएशन निर्भीक, ईमानदार और स्वच्छ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सशक्त संगठन है। जो लोकतंत्र की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। इसके लिए संगठन का विस्तार प्रत्येक मंडल और जनपदों में किया जाएगा। बैठक में आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल मीडिया संस्थानों से जुड़े एक दर्जन पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अजीज अहमद ‘अज्जू’ को हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन में अयोध्या का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पाटेश्वरी प्रसाद को लगातार पांचवी बार जिले की कमान सौंपी गई। इसके अलावा अधिवक्ता अश्विनी शर्मा ‘शिवा’ को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी के निर्देश पर प्रदेश महासचिव विजय नारंग, सचिव संतोष तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कंचना मिश्रा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।read more:https://khabarentertainment.in/daylight-burglary-at-a-home-in-kheda-afghan-loss-of-approximately-seven-lakh-rupees-including-cash-and-jewelry/इस पर पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रदेश सचिव संतोष तिवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष अजीज अहमद ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है। पत्रकार कई बार कठिन परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाते हैं। उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा और हर स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अजीज अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद, अनुज धीमान, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मो अदीब इकबाल, मनीष सिंह, अश्वनी शर्मा ‘शिवा’, शिवम सिंह ‘भैयाजी’, साकेत संत मौर्य, श्रीनिवास त्रिपाठी, चौधरी मो अदील, मो अरशद, मो. वसीक अहमद, रंजय शर्मा आदि पत्रकारों को मनोनयन पत्र देकर संगठन की महत्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *