संत टेरेसा स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर दिया गया जोर

जनपद गोरखपुर। खोराबार स्थित संत टेरेसा स्कूल में 11 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड की डीडीएम श्रीमती दीप्ति पंत उपस्थित रहीं। इस अवसर पर केंट थाना एवं खोराबार थाना की मिशन शक्ति टीम तथा कृषि रक्षा इकाई खोराबार की पौधा विशेषज्ञ श्रीमती अलका भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति पंत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार, शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।इस अवसर पर संत टेरेसा स्कूल की ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर गीत, नाटक और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, लिटिल फ्लावर स्कूल जंगल सिकरी और एलएसटी भवन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी।इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सी. बी. चंद, सिस्टर ज्योति और सिस्टर नम्रता का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में संस्थाओं एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रिया द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *