बहराइच l ऑडिटोरियम, बहराइच में आगा खान फाउंडेशन के द्वारा किंग्स ट्रस्ट इंटरनेशनल और इंडसइंड बैंक के सहयोग से चलायें जा रहें कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगा खान फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक बहराइच व पूर्व मंत्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत आदरणीय अनुपमा जायसवाल जी ने संबोधित करते हुए सभी उपस्थित किशोरी और महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि ये हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला एक विशेष दिन है। यह दुनिया भर में महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने और पहचानने का दिन है। यह लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का भी दिन है। इस दिन, लोग महिला सशक्तिकरण के लिए अपना समर्थन दिखाने और लैंगिक समानता की दिशा में हुई प्रगति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं। यह जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की ताकत, प्रदान करता है । और आज हमारे समाज में लड़कियों और महिलाओं पर कई प्रकार की घटनाएं घट रही है जैसे घरेलू हिंसा, सामाजिक उत्पीड़न, और रेप जैसी घटनाएं हमें इन सब पर अपने परिवार से खुल के बात करना और पुलिस प्रशासन का सहयोग लेना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/emphasis-on-adopting-modern-technology-in-farming-progressive-farmers-honored/ अनुपमा जायसवाल जी के द्वारा संबोधन में बताया गया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख कार्यक्रम जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। यह बालिकाओं के विकास के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक पहल है। इसका उद्देश्य है कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकना है, साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा, रोजगार , स्वास्थ्य और समाज में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है lअनुपमा जायसवाल जी द्वारा आगा खान फाउंडेशन के सभी कार्यों की सराहना की गई और सभी क्षेत्रों में सहयोग के लिए आश्वाशन दिया गया।तद्पश्चात आगा खान फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सुधीर चिल्लारेगा जी के द्वारा बताया गया कि आगा खान फाउंडेशन बहराइच में 2010 से काम कर रही है संस्था का उद्देश्य है l अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम समाज को कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए और उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जाये और बताया गया कि संस्था का उद्देश्य की किशोरियों और महिलाओं को अलग-अलग स्कीमों से जोड़कर कैसे उनको आत्मनिर्भर बनाया जाए। आकांक्षी जिला परियोजना के टीम लीडर तौकीर खान द्वारा भी परियोजना की सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।लहर परियोजना की प्रोग्राम अधिकारी सीमा शुक्ला के द्वारा भी बताया गया कि संस्था इस बात के लिए प्रयासरत है कि लड़कियों और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके व परियोजना की 20 उत्कृष्ट नेता को सम्मानित किया गया।अनुपमलता जी द्वारा अपने क्षेत्र की महिला प्रधानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल जी, डी०पी०आर०ओ० बहराइच श्री चंद्रभान जी, बीडीओ चित्तौरा, जिला संयोजक भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती सोनी श्रीवास्तव जी व आगा खान फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।