डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने गुरुवार की सुबह 9.15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुररानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा की भी जानकारी ली। चिकित्सीय सेवाओं का परीक्षण लेने के दौरान डीएम ने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, वार्ड,ओपीडी, जनरल वार्ड, जननी सुरक्षा वार्ड, मुख्य औषधि भंडार, मरीज पंजिका आदि का बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल एवं परिसर में साफ-सफाई ढंग से न मिलने पर अधीक्षक को अस्पताल में हमेशा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में बने 06 शैया वार्ड में ताला लगा पाया गया जिसको डीएम ने खोलवाकर देखा तो व्यापक गन्दगी मिली और ज्ञात हुआ कि इस बिल्डिंग निर्माण पहले हो चुका है, लेकिन हैंडओवर नही किया गया है। जिस पर एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिये।read more:https://pahaltoday.com/after-bengal-bjp-embarks-on-mission-punjab-drug-abuse-law-and-order-and-corruption-are-the-main-issues/ निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी व सीएचओ अनुपस्थिति पाई गई और एक भी मरीज नही पाया गया। यही नही बेडशीट्स भी गन्दी मिली और वाटर कूलर संचालित नही था। जिस गहरी नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार कर उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप मुहैया कराई जाय। प्रसव के लिए आई महिलाओं की डिलवरी के बाद उनकी और उनके नवजात शिशुओं की बेहतर ढंग से देखभाल की जानी चाहिए, अगर लापरवाही की शिकायत मिली तो निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि प्रसव कक्ष एवं जच्चा-बच्चा वार्ड में मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा में हीला-हवाली अब बर्दाश्त नही की जाएगी और लापरवाही बरतने पर चिकित्सक/पैरामेडिकल कर्मियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर चिकित्सक कर्मी मौजूद रहे।