दारा सिंह के निधन पर शोक मनाने के बजाय जश्न मना रहे थे बच्चें

मुंबई।मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह के निधन पर उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनके बच्चे शोक मनाने के बजाय उनकी जिंदगी का जश्न मना रहे थे, तभी अभिनेता अमिताभ बच्चन सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। ऐसे माहौल में अचानक पहुंचे अमिताभ बच्चन के सामने एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी जो परिवार के लिए जीवन भर की यादगार बन गई। दारा सिंह ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में अपने बच्चों से एक बेहद खास बात कही थी। उनके बेटे और अभिनेता विंदु दारा सिंह ने एक साक्षात्कार में बताया था कि दारा सिंह, जो उस समय 84 वर्ष के थे, अक्सर कहते थे कि अब उन्होंने पर्याप्त जीवन जी लिया है और अस्पताल नहीं जाना चाहते। उन्होंने विंदु से स्पष्ट रूप से कहा था, जब मैं चला जाऊं, तो मेरी जिंदगी का जश्न मनाना, रोना मत तुम लोग सब। मैंने बहुत अच्छी जिंदगी जी है। यह इच्छा उनके परिवार के सदस्यों के मन में घर कर गई थी। अपने पिता के निधन के बाद, विंदु और उनके परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें उनके भाई-बहन और रिश्तेदार शामिल थे, एक साथ इकट्ठा हुए। सभी को दारा सिंह की अंतिम इच्छा याद आई।read more:https://worldtrustednews.in/there-is-a-wave-of-happiness-in-the-district-regarding-the-new-district-minister-of-bjp-poonam-chaurasia-pooja/ विंदु के अनुसार, सभी मेहमानों को अलविदा कहने के बाद, आधी रात को उन्होंने शैंपेन की बोतलें खोलीं और अपने पिता की याद में डैड के नाम के नारे लगाते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया। माहौल पूरी तरह से उत्सवमय था, दुःख की बजाय जीवन के उत्सव का। ठीक इसी समय, दरवाजे की घंटी बजी। जब दरवाजा खोला गया, तो सामने अमिताभ बच्चन खड़े थे। वह संभवतः दिन भर की व्यस्तता और शूटिंग के बाद, रात को दारा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। अमिताभ बच्चन सफेद कपड़े पहने हुए थे और एक गंभीर भाव के साथ शोक संवेदना प्रकट करने के इरादे से आए थे। घर के अंदर का माहौल देख अमिताभ बच्चन हतप्रभ रह गए। जहां उन्हें शोक और मातम की उम्मीद थी, वहां जश्न का माहौल था। विंदु दारा सिंह ने बताया कि स्थिति काफी अजीब हो गई थी। उन्होंने तुरंत अमिताभ बच्चन को अपने पिता की अंतिम इच्छा के बारे में बताया कि दारा सिंह चाहते थे कि उनकी मृत्यु पर जश्न मनाया जाए। अमिताभ ने यह सुनकर थम्ब्स अप का इशारा किया, मानो वे इस अनोखी इच्छा को समझ गए हों। इसके बाद, अमिताभ बच्चन ने दारा सिंह की पत्नी से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कुछ देर वहां रुककर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *