आरआरपीजी कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित

अमेठी। आर.आर.पी.जी. कॉलेज, अमेठी में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित प्रेरणादायी व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. आशा गुप्ता ने मुख्य अतिथि, प्राध्यापकों एवं छात्राओं का स्वागत किया।मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश तिवारी ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को समाज में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा सिंह ने उद्यमिता, साहित्य और स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं के योगदान पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई, ज्योतिबा फुले, सरोजिनी नायडू एवं सुभद्रा कुमारी चौहान के जीवन और योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। संचालन डॉ. नीतू सिंह ने किया, जबकि डॉ. ज्योति सिंह ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *