पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी  ने परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज, भिनगा  का किया औचक निरीक्षण उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को आयोजित होना है। परीक्षा को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर पूरे कैम्पस जायजा लिया संम्बन्धित अधिकारियों /कर्मचारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, उपजिलाधिकारी आशीष भारद्वाज, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *