मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के उद्योगपतियों ने की मुलाकात

नई दिल्ली – हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में पंजाब से आए उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए उन्हें हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और आश्वासन दिया कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहयोग एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में उद्योगपतियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से विभिन्न विभागों की आवश्यक स्वीकृतियां एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा, सरकार द्वारा उद्योगों की जरूरत के अनुसार औद्योगिक भूमि भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि निवेशकों को अपना कारोबार स्थापित करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) लगातार उद्योगपतियों के संपर्क में रहकर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है। हरियाणा में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों के निवेशक प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखा रहे हैं।मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े उद्योगपति शामिल थे। उन्होंने हरियाणा में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं और निवेश की संभावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के उद्योगपति भी हरियाणा में निवेश करने के इच्छुक हैं, ऐसे सभी निवेशकों का स्वागत करती है और उन्हें उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल माहौल एवं हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से हरियाणा में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और प्रदेश के औद्योगिक विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *