तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरे भारतीय टीम : दीप दास गुप्ता 

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता का कहना है कि भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी संयोजन पर फिर से विचार करना चाहिये।दीप दास ने ये बात इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम की हार के बाद कही। उनका कहना है कि भारतीय गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि टीम प्रबंधन को सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए एक और  तेज गेंदबाज को शामिल करना चाहिये। अभी भारतीय टीम दो तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रही है जबकि उसे तीन तेज गेदबाजों और एक ऑलरांडर के साथा उतरना चाहिये।  दासगुप्ता ने कहा कि एक तेज गेंदबाज को शामिल करना इसलिए जरुरी है जिससे कि अगर मुख्य तेज गेंदबाजों में से कोई एक असफल रहता है तो दूसरा कमान संभाल सकता है। अभी के हालात ऐसे हैं कि गेंदबाजी कमजोर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जब टीम दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर शिवम दुबे पर ही निर्भर रहती है तो उन पर दबाव बढ़ जाता है। दासगुप्ता ने कहा, भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा कारण उनका गेंदबाजी संयोजन है।साथ ही कहा कि जब आप केवल दो तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ उतरते हैं तो अगर उनमें से एक भी असफल होता है तो आपके विकल्प समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाजी विभाग में वैसा विकल्प न होने से इंग्लैंड टीम के लिए बीच के ओवरों में मैच पर पकड़ बनाना कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा, बीच के ओवरों में आपके पास वैसा ही विकल्प नहीं होता है और विरोधी  टीम कमजोर कड़ियों को निशाना बना सकती है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/ मुझे लगता है कि टीम को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।दासगुप्ता के अनुसार भारतीय टीम को एक विशेषज्ञ  तेज गेंदबाज को शामिल करके अपने संयोजन को बदलना चाहिये।उन्होंने कहा, उन्हें दो तेज गेंदबाज और शिवम दुबे के बजाय तीन सीमर के साथ उतरने पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तीन स्पिनरों को शामिल करने की रणनीति परभी सवाल उठाये और कहा कि इंग्लैंड में तेज उछाल भरी पिचें हैं जहां स्पिनरों से अधिक तेज गेंदबाज सफल रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *