आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित “इंडिया स्किल्स 2025–26 नेशनल प्रतियोगिता” के भव्य समापन समारोह में देशभर से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। इस गरिमामयी अवसर पर जयंत चौधरी, माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दीपक चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल भी सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान किया। दीपक चौधरी की उपस्थिति एवं सहयोग ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान दीपक चौधरी ने युवाओं के कौशल, समर्पण एवं नवाचार की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
दीपक चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। दीपक चौधरी ने यह भी कहा कि “इंडिया स्किल्स” जैसी प्रतियोगिताएं देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस अवसर पर देशभर से आए युवाओं के अद्भुत कौशल, समर्पण एवं नवाचार को निकट से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (मंत्री, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार), संजय सिंह टाइगर (मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार), मंगल प्रभात लोढ़ा (मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग, महाराष्ट्र सरकार) तथा गौरव गौतम (राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में, दीपक चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं