मरदह के कुसेहरा में 400 गोवंश क्षमता वाले वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का लोकार्पण, ₹1.61 करोड़ की लागत से तैयार केंद्र शुरू

गाजीपुर। जनपद के विकास खंड मरदह स्थित कुसेहरा में नवनिर्मित वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का सोमवार को प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। करीब ₹1.612 करोड़ की लागत से निर्मित यह गोसंरक्षण केन्द्र अब क्षेत्र के निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और बेहतर देखभाल का प्रमुख केंद्र बनेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गोसंरक्षण केन्द्र परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ग्राम प्रधान तिलाड़ी रमाकांत यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार शाही, खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता रवि सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा लगभग 1.214 हेक्टेयर भूमि पर इस वृहद गोसंरक्षण केन्द्र का निर्माण कराया गया है। केंद्र में 400 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित रखने की क्षमता विकसित की गई है। इसके लिए 100-100 गोवंशों की क्षमता वाले चार आधुनिक शेड, भूसा गोदाम, कार्यालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराया गया है।लोकार्पण के बाद गोसंरक्षण केन्द्र का संचालन किसी चयनित संस्था अथवा संगठन को सौंपा जाएगा।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/इसके लिए संबंधित संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एमओयू (समझौता) करना होगा। निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार संस्था अगले तीन वर्षों तक केंद्र का संचालन करेगी। वहीं, संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण एवं देखभाल के लिए शासन द्वारा निर्धारित धनराशि प्रतिमाह उपलब्ध कराई जाएगी।इस वृहद गोसंरक्षण केन्द्र के शुरू होने से मरदह एवं आसपास के क्षेत्रों में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *