हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी, कानपुर देहात अमित कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात श्री आलोक प्रसाद द्वारा थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखते हुए सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही स्थानीय प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार व प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।