श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में 09 दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज गुरूवार को नौवें दिन भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एडीएम (वि/रा) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम प्रवीण यादव, एसडीएम रवेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं एवं फसलों से बचाओ हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वज्ञानिकों द्वारा किसान भाईयों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत 09 वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसे अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया। इस अवसर पर एडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते नौ वर्षों में गरीब, वंचित और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित कई योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न बैंकिंग और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका एडीएम सहित आम जनमानस ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अपर जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार, तकनीकी सहायक गु्रप-ए विकास कुमार, कनिष्ठ सहायक अजय कुमार भारती, शिवकुमार सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में कृषकबन्धु तथा जनसमूह उपस्थित रहा।