नई दिल्ली। जब भी हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के खूबसूरत नजारे के साथ वहां का खाना भी हमारी ट्रिप को यादगार बनाता है।अगर आप कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां के खाने का स्वाद आपको दीवाना बना देगा। वहां की कुछ मशहूर डिशें आप जरूर ट्राई करना। कर्नाटक के खाने की डिशों में वहां की अक्की रोटी- वहां का फेमस नाश्ता है, जिसे चावल के आटे से बनाया जाता है। इसमें अलग-अलग सब्जियां मिलाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। कर्नाटक के कई घरों में इसे सुबह के नाश्ते में खास तौर पर बनाया जाता है। नीर डोसा- इसे बनाने के लिए सिर्फ चावल का इस्तेमाल किया जाता है। चावल को रातभर भिगोकर सुबह पीस लिया जाता है और पतला बैटर तैयार किया जाता है।read more:https://khabarentertainment.in/farmers-sweat-and-holi-colors-become-symbols-of-prosperity-gratitude-expressed-at-the-get-together/ इसमें मसाले नहीं डाले जाते, इसलिए इसका स्वाद हल्का होता है। इसे आमतौर पर नारियल चटनी के साथ परोसा जाता है। मैसूर पाक- यह कर्नाटक की बेहद मशहूर मिठाई है, जिसे घी, चीनी और बेसन से बनाया जाता है। कहा जाता है कि इसे सबसे पहले मैसूर पैलेस की रसोई में तैयार किया गया था। कन्नड़ भाषा में ‘पाक’ का मतलब शक्कर का घोल होता है। मंगलोरियन बिरयानी- यह एक खास वेजिटेरियन डिश है, जिसमें चावल को खुशबूदार मसालों के साथ पकाया जाता है। इसमें नारियल, धनिया, इलायची, सौंफ, लौंग, अदरक, लहसुन और लाल मिर्च से बना मसाला इस्तेमाल होता है साथ ही इसमें मौसमी सब्जियां डाली जाती हैं। इसका स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा। मद्दुर वड़ा- यह कर्नाटक का एक फेमस स्नैक है, जिसे शाम को लोग खाना पसंद करते हैं। इसे मैदा और चावल के आटे में प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, नारियल, सौंफ और जीरा मिलाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद काफी कुरकुरा और लाजवाब होता है जो आपको बहुत पसंद आएगा।