कानपुर देहात उपजिलाधिकारी *शिखा शंखवार* का प्रयागराज स्थानांतरण हो जाने पर बुधवार को तहसील परिसर में भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। मात्र 84 दिन के कार्यकाल में ही उन्होंने अपनी न्यायप्रियता और व्यवहार से सबका दिल जीत लिया।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/विदाई के मौके पर एसडीएम शिखा शंखवार ने कहा कि रसूलाबाद की जनता द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान को मैं कभी भूल नहीं पाऊंगी। स्थानांतरण नौकरी का एक हिस्सा है। मायने यह रखता है कि हम जिस पद पर हैं उस पद की गरिमा और न्याय को ध्यान में रखते हुए हमने न्याय को ही वरीयता दी। वैसे भी हर अधिकारी को न्याय ही करना चाहिए। शिखा शंखवार ने *23 अप्रैल* को रसूलाबाद तहसील में एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया था। इस छोटे से समय में ही वे कमजोर गरीबों और असहायों के प्रति सहानुभूति के कारण लोगों की प्रिय बन गईं। कर्मचारियों से लेकर अधिवक्ताओं और मीडिया कर्मियों तक सभी से वे बेहद शालीनता से मिलीं। इसी वजह से विदाई समारोह में सभी की आंखें नम थीं।विदाई समारोह में *तहसीलदार संतोष कुमार सिंह नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह लेखपाल संघ अध्यक्ष योगेश कुमार विजय कुमार राधेश्याम रामेंद्र कुमार कानूनगो अनिल कुमार कुंवर सिंह राकेश गुप्ता* सहित सभी लेखपाल जहां मौजूद रहे वहीं अधिवक्ता संघ की तरफ से अध्यक्ष *ब्रजेश त्रिपाठी आरपी वर्मा अरविंद राठौर हुकुम सिंह सुशील शुक्ला संदीप मिश्रा लाल मोहम्मद सुमित कुमार विजय प्रकाश त्रिपाठी* ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पत्रकार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष *संतोष गुप्ता उपाध्यक्ष एसपी द्विवेदी सुरेन्द्र मिश्रा राहुल राजपूत* सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों ने भी स्मृति चिन्ह देकर नई तैनाती के लिए बधाई दीऔर सभी ने एक स्वर में कहा कि रसूलाबाद तहसील को एक न्यायप्रिय और मिलनसार अधिकारी मिली थीं जिनकी कमी लंबे समय तक खलेगी।