भेटुआ/अमेठी। स्वामी दशरथ महाराज बालिका इंटर कॉलेज, गैरिकपुर में बुधवार को “सत्या खुशहाल फाउंडेशन” की ओर से छात्र-छात्राओं को रियायती दर पर साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को 2500 रुपये में रेंजर साइकिल उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह ने साइकिल वितरित करते हुए कहा कि इससे छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।विद्यालय प्रांगण में बच्चों की मुस्कान देख मौजूद लोगों का मन भी प्रफुल्लित हो उठा। इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।