यूपीएससी में 662वीं रैंक पाने वाली चंद्रवाहिनी चौधरी का सम्मान

नहटौर। ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को यूपीएससी परीक्षा में 662वीं रैंक हासिल करने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा चंद्रवाहिनी चौधरी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने चंद्रवाहिनी चौधरी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निष्ठा, ईमानदारी और निरंतर परिश्रम से किया गया प्रयास ही व्यक्ति को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के प्रति सजग रहने और समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे परिवार का सकारात्मक वातावरण, विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वयं की लगन का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि चंद्रवाहिनी चौधरी की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।read more:https://khabarentertainment.in/discussion-on-the-proposal-to-develop-the-11-80-km-long-track-of-mathura-vrindavan-railway-line-into-a-four-lane-road/
सम्मान से अभिभूत चंद्रवाहिनी चौधरी ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी और कहा कि धैर्य, अनुशासन और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की पूर्व छात्राओं ने भी पहुंचकर चंद्रवाहिनी चौधरी को बधाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, झालू चेयरमैन लोकेंद्र चौधरी, धामपुर की पूर्व चेयरमैन लीना सिंघल, स्कूल चेयरमैन आशीष सिंघल, प्रधानाचार्य इदरीश अहमद, पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह, शोभित त्यागी, कपिल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *