जनपद लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे के अंतर्गत मोहदि्दयापुर में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जनपद सीतापुर से मनौना धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस टक्कर में बस सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 18 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया जिसमें 11 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। बाकी घायल अन्य सवारी वाहनों द्वारा शाहजहांपुर अस्पताल पहुंचाये गये हादसे का कारण: चालक को आई झपकी जानकारी के अनुसार, जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से श्रद्धालु बस द्वारा मनौना धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार रात करीब 12:00 बजे जब बस मोहदि्दयापुर के पास पहुंची, तो चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई।राहत और बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।read morettps://pahaltoday.com/the-peg-of-development-and-the-bound-public/ उनमें से 18 घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पसगवां ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 11 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जबकि 7 मामूली रूप से घायलों का इलाज पसगवां CHC में ही चल रहा है।घायलों का विवरण गंभीर रूप से घायल (शाहजहांपुर रेफर) नाम आयु निवासी (रामपुर मथुरा, सीतापुर) शंकर पुत्र लक्ष्मी नरायन 55 अक्षलापुर बनवारी पुत्र कृष्णू 65 असहीपुर लज्जावती पत्नी वीरेन्द्र 35 पाण्डे पुरवा मोतीलाल पुत्र ब्रह्मा 60 अचलापुर विनीता देवी पत्नी अनिरुद्ध मौर्या 35 धुरिया गौरैचा नागेन्द्र पुत्र राधेश्याम 25 गहिरम पुरवा सुशील यादव पुत्र रामलखन यादव 30 राजापुर जितेंद्र पुत्र जगतराम 22 धुरिया गौरैचा संजू पत्नी दिलेराम 40 गरचपा लक्ष्मी पत्नी राजाराम 45 बगासी धरईराम पुत्र नन्हें 60 हरदिया पुरवा हल्की चोटों वाले घायल (CHC पसगवां में भर्ती): सुमित्रा (55) – शमशेर नगर मुदित पाल (15) – बहादुरगंज आशीष मौर्या (21) – हरदयाल पुरराजाराम (55) – बगासी राजू (22) – बगासीशिवेंद्र अवस्थी (38) – गरचपा आशीष (24) – हरदयाल पुर,पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रात के समय सफर करने वाले वाहनों के लिए यह हादसा एक चेतावनी है कि थकान की स्थिति में वाहन चलाना जानलेवा हो सकता है।