आकाश मिश्रा औरैया -दिबियापुर नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में हुआ, जिसमें सनातनी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंडित विवेक दीक्षित ने की।बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संरक्षक राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार दुबे और प्रदेश सचिव शुभम अवस्थी शामिल थे। बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी ने यूजीसी (UGC) और एससी-एसटी (SC-ST) जैसे कानूनों को ‘विभेदकारी’ बताया। उन्होंने इन कानूनों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि एससी-एसटी एक्ट का लगातार दुरुपयोग हो रहा है, और आशंका है कि यूजीसी का भी इसी तरह दुरुपयोग किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/to-strengthen-the-organization-in-jakhania-assembly-bahujan-samaj-party-again-entrusted-akhilesh-kumar-with-the-important-responsibility-of-assembly-speaker/
तिवारी ने चेतावनी दी कि इन कानूनों के दुरुपयोग से आने वाली पीढ़ियां शिक्षा से वंचित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने यूजीसी के रूप में एक ‘काला कानून’ लाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की, अन्यथा ‘सरकार को गो बैक’ करने की बात कही।अन्य वक्ताओं ने भी यूजीसी जैसे कानून को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की अपील की। इस बैठक में एडवोकेट आकाश मिश्रा जिला संयोजक रवि तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, धनंजय द्विवेदी, अनुराग दीक्षित, गोपाल तिवारी, पं. पुष्पराज अग्निहोत्री, देवांशु शुक्ला, विकास शुक्ला, अरुण कुमार त्रिपाठी, शिवकुमार दुबे, अरविंद कुमार त्रिपाठी, कैप्टन योगेशकुमार त्रिपाठी, देव कान्त त्रिपाठी, संतोष नारायण द्विवेदी, राम कुमार दुबे, सुनील कुमार दुबे, अरुण कुमार शुक्ला, मंजुली मिश्रा (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), मंजू दीक्षित, प्रमोद कुमार, कन्हैया लाल द्विवेदी, अमरनाथ दीक्षित, राम चन्द्र दीक्षित, आशीष दुबे (श्री राम युवा सेना अध्यक्ष), रोहित दुबे (श्री राम युवा सेना कोषाध्यक्ष) सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।