होली का पर्व किसानों के प्रति सम्मान का अवसर – जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान

कानपुर देहात,,,किसान का पसीना और होली के रंग दोनों ही जीवन में समृद्धि और आनंद का प्रतीक हैं।और ग्रामीण भारत में होली केवल त्यौहार नहीं, बल्कि नई उम्मीदों और नई फसल की खुशियों का उत्सव भी है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने पतारी मोड़ तिवारी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों अधिवक्ताओं एवं अन्य सामाजिक संगठनों के साथ आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उपरोक्त कार्यक्रम में अधिवक्ता जितेन्द्र चौहान ने आगे कहा कि किसान की मेहनत से ही हर घर की थाली भरती है, इसलिए होली का पर्व किसानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का भी अवसर है। उपरोक्त कार्यक्रम मेंसह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अकबरपुर नगर पंचायत पूर्व चेयरमैन और वर्तमान में चेयरमैंन प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह गुड्डन ने कहा कि किसान समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, उनके हितों और अधिकारों की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है,और आज के इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि किसान हित के मुद्दे केवल किसानों के नहीं, बल्कि पूरे समाज के मुद्दे हैं। इस अवसर पर गायक कलाकारों ने होली के गीत फाग गा कर होली मिलन समारोह को और मनोरंजक बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने किया प्रमुख रूप से प्रान्त के युवा प्रमुख गौरव अवस्थी,अनुज कुमार,महेंद्र पाल,कमलेश कुमार, के,जी पांडेय, विमलेश अवस्थी, सुरेश, राजू, सुरेश बाबू दुबे ,मिथिलेश सिंह राजावत, दिनकर त्रिपाठी, सर्वेश कुमार शुक्ला, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी डॉक्टर विजय सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला ,जितेंद्र सिंह, अखिलेश। द्विवेदी, इंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल त्रिवेदी ,करुणा शंकर त्रिपाठी एवं धीरेंद्र सिंह सेंगर आदि प्रमुख रहे,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *