हवन पूजन से होती है वातावरण की शुद्धि और मनुष्य के विकारों का नाश: क्रांतिवीर मित्रा

बहराइच (पयागपुर तहसील )l क्षेत्र  पैतोरा मोड़ स्थित समय माता मंदिर में सोमवार को 11 कुंडीय हवन-पूजन, भंडारा और कन्या भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।आचार्य रामजी शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से 11 कुंडीय हवन-पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। हवन के पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/mla-sakendra-verma-met-cm-yogi/इस अवसर पर साधक क्रांतिवीर मिश्रा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हवन-पूजन से वातावरण की शुद्धि होती है और व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने बताया कि माँ जगत जननी की शरण में आने वाले भक्तों के त्रिविध दोषों का नाश होता है।आयोजन समिति के सदस्यों में बृजकिशोर केडिया सुनील केडिया छोटू पांडे, बदलूराम, डब्लू पाठक, सुशील रावत और देवतादीन सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा।महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आस्था और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *