गाजियाबाद- मोदीनगर स्थित गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में खेली गई दो दिवसीय अखिलभारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंची 28 महिला कबड्डी टीमों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के दौरान सांसद डॉ राजकुमार सांगवान सहित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की गरमामई उपस्थित रही।शनिवार को आयोजित यह दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता दिन रात चली जिसमें10राज्यों से आई28महिला कबड्डी टीमों ने भाग लिया।इस दौरान राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे जिनके निर्देशन में फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस व हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।विजेता टीम को स्थानीय विधायक सहित पालिका मोदीनगर के अध्यक्ष विनोद वैशाली एवं विद्यालय प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी द्वारा नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं पूर्व खिलाड़ी डॉ०अरूण त्यागी व आयोजन सचिव गुलशन चौधरी ने बताया हरियाणा की टीम को31000 रुपए नगद इसी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹21000 नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया सहित जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर अबूपूर प्रधान कृष्णवीर जून विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं आदि गण मान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।