सैदाबाद के प्राचीन स्वयंभू बुढ़वा बाबा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हरिकीर्तन 

गाजीपुर जमानियां। विकास खंड अंतर्गत ग्राम सैदाबाद के प्राचीन बुढ़वा बाबा मंदिर में श्रदा और भक्ति के साथ भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय, सकारात्मक और ऊर्जावान हो गया। इस तरह के कार्यक्रम से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता बढ़ती है। जिससे पूरा समुदाय मानसिक शांति और आनंद का अनुभव करता है। और धार्मिक एवं आध्यात्मिक ईश्वर लाभ का स्मरण करता है। विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि भगवान के नामों और भजनों के गान से मन की शुद्धि होती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा, नकारात्मक विचार दूर होते हैं। और घर-परिवार में सुख-शांति आती है। उन्होंने बताया कि संस्कारों का प्रसार होता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलता है। अभिषेक तिवारी ने बताया कि सामाजिक व सांस्कृतिक लाभ आपसी मेल-मिलाप और गाँव के सभी लोग एक साथ एकत्रित होने लगते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिससे आपसी दूरियां मिटती हैं। आयोजन की तैयारी में सब मिलकर काम करते हैं। जिससे एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि तनाव मुक्ति के लिए संगीत और भक्ति के संगम से दिनभर की थकान और मानसिक तनाव दूर होता है। आयोजन में गांव के ही कीर्तन मंडली आमंत्रित होते है। बताया जाता है। कि गाँव में भजन-कीर्तन का आयोजन होने से पूरा वातावरण भक्तिमय, पवित्र और आनंदित हो जाता है। इससे आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता बढ़ती है। जिससे पूरा समाज और गाँव खुशहाल बनता है। और भजन-कीर्तन के कई लाभ मिलता रहता है। ईश्वर के गुणगान से मन शांत होता है। और घर-परिवार में सुख-शांति आती है।इसके साथ ही सामूहिकता के साथ सब लोग मिलकर बैठते हैं। जिससे मेल-जोल बढ़ता है। और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अच्छे विचारों की प्रेरणा मिलती है इस अवसर पर महंत बच्चन तिवारी, दामोदर राय, पप्पू राय,रवि तिवारी, त्रिलोकी राय अभिषेक, शुभम, मंतोष, बृजेश, विवेक, आलोक सहित गांव के अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने हरिकीर्तन में सहभागिता करते हुए भगवान भोलेनाथ से गांव एवं समस्त क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *