हर घर जल योजना: अधर में लटका कार्य, ग्रामीणों को शुद्धजल का इंतजार

पहल टुडे, संवाददाता – शशिकांत तिवारी 
भेटुआ/अमेठी। भेंटुआ विकासखंड क्षेत्र के घटकौर गांव के मजरे शीतलदीन का पुरवा में हर घर जल योजना अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक घरों में टोटियां नहीं लगाई गई हैं, जिससे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।स्थानीय निवासी राकेश यादव, संतराम, प्रिंस यादव, महेंद्र शुक्ला, अमरपाल, मनोज यादव प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 34व संजय शुक्ला, संतोष यादव समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से जल्द कार्य पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *