भदोही। मोहल्ला जमुन्द अकबरी मस्जिद में हाफ़िज़ शहनवाज़ ने तरावीह की नमाज मुकम्मल कि। 20 रेकाअत नमाज़े तरावीह के मुकम्मल होने पर हाफ़िज़ शहनवाज़ ने बारगाहे परवरदिगार में हाँथ उठा कर दुआ की ऐ अल्लाह तू इस माहे मुबारक में हर रोजेदार के रोजे को कबूल फरमा। ऐ अल्लाह मेरे सजदों में तड़प अता फरमा ऐ अल्लाह जो लोग दुआ के लिए हांथ उठाए है उनकी जायज़ दुआओं को कबूल फरमा, जो लोग नमाज नही पढ़ते उन्हें नमाज पढ़ने की तौफीक अता फरमा। हर मुसलमान को नेक रास्ते पर चलना सिखा दे जो लोग बीमार है उन्हें अपने करम से शिफा अता कर। ऐ अल्लाह जिसने तेरे कलाम को सुना जिसने नमाज़े तरावीह पढ़ा तू हम सब की खताओं को माफ़ फरमा, जो रोज़ी से परिशान है उन्हें रिज़्के हलाल अता कर, ऐ अल्लाह हमारे अगले पिछले गुनाहो को बख्श दे। हाफिज शहनवाज़ ने कहा क़ुरआने करीम दुनिया वालो के लिए मशअले राह है। इसलिये क़ुरआन को पढ़ो और पढ़ाओ। उसके बाद बारगाहे एमामुल अम्बिया सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में सलातो सलाम का नज़राना पेश किया गया। मुक्तदियों ने हाफिज शहनवाज़ को फूल माला पहना कर मुबारकबाद पेश कि तो वहीँ मुक्तदियों ने एक दूसरे के गले मिल कर मुबारकबाद दी और लोगो में तबरुकात को बांटा गया। इस हसीं मंज़र में नगर पालिका परिषद भदोही के सीनियर सभासद गुलाम हुसैन संजरी ने नमाजे तरावीह मोकम्मल होने पर हाफिज शहनवाज को गले लगा कर मोबारकबाद पेश की तो वहीं श्री संजरी ने उन्हें नायाब तोहफा और हदिया के तौर पर नजरान-ए-अकीदत पेश की। श्री संजरी ने कहा अल्लाह ने मुसलमानों के लिए रमजान शरीफ का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना अता किया इस लिए की हम अपने बन्दों को बेशुमार नेअमतों, बरकतों से मालामाल कर दें और गुनाहों से निजात दें। कहा यह अल्लाह का बेपनाह करम है। read more :https://pahaltoday.com/21st-central-monitoring-committee-reviews-state-wise-progress-on-polluted-river-stretches-and-sewage-management/
श्री संजरी ने कहा रमजान के महीने में हम एक दूसरे की मदद करें और लोगो के साथ भलाई करें यही मजहबे इस्लाम की खूबसूरती है। रमजान का महीना तक़वा, परहेजगारी और हमें आपस मे भाईचारा मेल मोहब्बत का पैगाम देता है। कहा यही मेरे रब का फरमान है और इमामुल अम्बिया खातेमुल मुर्सलीन सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम ने हमें यही दर्स भी दिया है। मुक्तदियों में वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खान, जमील खान, शफीक खान, इकबाल खान, हलीम खान, शकील खान, पत्रकार शहनवाज खां, मिस्बाह खां, हैदर संजरी, खुर्शीद खान, फैसल खान, गुड्डू खालसा, इमरान खान, अली अकबर, फखरे संजरी, कमाल खान, गुड्डू संजरी, सद्दाम संजरी, फैयाज खान, फरीद खान, फतह खान, इमरान खुर्शीद, पन्नु खान, गुड्डू खान, अमान खान, नौशाद खान आदि लोगो ने हाफिज साहब को गले लगा कर मुबारकबाद पेश की।