गुरुद्वारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु अरजन देव का शहीदी दिवस

बाराबंकी। गुरुद्वारा लाजपत नगर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख धर्म के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज एवं शांतिपुंज श्री गुरु अरजन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया शनिवार से सहज पाठ की आरम्भता हुई जिसकी समाप्ति आज हुई आज सुबह से गुरुद्वारा परिसर मे कार्यक्रम होते रहे सबसे पहले गुरुद्वारा परिसर के बाहर छबील लगा के आने जाने वाली संगत को शरबत का प्रसाद बाँटा गया उसके बाद बच्चों के द्वारा कीर्तन किया गया उपरांत हुजूरी रागी जत्था भाई हुकुम सिंह द्वारा कीर्तन भजन किया गया विशेष दीवान सजा जिसमें  लुधियाना से आय भाई लखविंदर सिंह द्वारा कीर्तन कर गुरु जी के बारे में बताया गुरु अरजन देव जी शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज थे। गुरु जी को सर्वाेच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। गुरुग्रन्थ साहिब में  गुरु जी की वाणी संकलित है। गणना की दृष्टि से श्री गुरुग्रंथ साहिब में सर्वाधिक वाणी पंचम गुरु की है। गुरुग्रन्थ साहिब का सम्पादन गुरु अरजन देव जी ने भाई गुरदास की सहायता से किया उन्होंने रागों के आधार पर ग्रन्थ साहिब में संकलित वाणियों का जो वर्गीकरण किया है, उसकी मिसाल मध्यकालीन धार्मिक ग्रन्थों में दुर्लभ है। यह उनकी सूझबूझ का ही प्रमाण है कि ग्रन्थ साहिब में महान वाणीकारों की वाणियाँ बिना किसी भेदभाव के संकलित हुई।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/उपरांत आनंद साहिब जी का पाठ कर समाप्ति हुई उसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वार्ताया गया जिसे  सभी धर्मों के लोगों ने एक पंगत में एक साथ बैठ कर चखा जिला बार अध्यक्ष रमनलाल द्विवेदी अपने सभी साथियों सहित गुरुद्वारा पहुंच कर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य रूप से प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह,नवीन सेठ, सरदार चरनजीत सिंह,सरदार रवीन्द्रपाल सिंह, सरदार हरपाल सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार राजदीप सिंह, सरदार प्रीत सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह, सरदार रणबीर सिंह, सरदार जसबीर सिंह,  सरदार परमजीत सिंह, सुमित्रा कौर, कवलजीत कौर, रंजीत कौर, परमजीत कौर, अमरजीत कौर, सुरजीत कौर, नरेन्द्र कौर, इंदरजीत कौर, चरनजीत गाबा, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह सोनू, रविनन खजांची, मलकीत सिंह, तनमीत सिंह, तनप्रीत सिंह रौनक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *