ग्रीन बीआरसी संग्रामपुर कार्यक्रम का शुभारंभ, वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर शनिवार को ग्रीन बीआरसी संग्रामपुर कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजीव सिंह (रामू) मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि समेत सभी उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से वृक्षारोपण किया। बीआरसी परिसर में दर्जनों पौधे लगाए जा रहे हैं और बागवानी के माध्यम से पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण करने की योजना है। मुख्य अतिथि संजीव सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रीन बीआरसी पहल के तहत परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/global-brokerage-firm-bernstein-wrote-a-letter-to-pm-modi-saying-economic-challenges-should-be-resolved/इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक रविंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, अभिनव सिंह, राजेंद्र यादव, अरुण कुमार द्विवेदी, ग्रीन बीआरसी प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, जी पी सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों एवं बीआरसी स्टाफ ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *