सहारनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड सरसावा में ब्लॉक प्रमुख ताहिर हसन की अध्यक्षता में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति की भावना को जागृत करने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा पदयात्रा ग्राम पंचायत पटनी के प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय हिंद के नारों से गूंज उठा। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबच्चों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए। सरदार पटेल इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भी तिरंगा पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा में ग्राम प्रधान पटनी प्रतिनिधि कुरबान, पूर्व प्रधान तेजपाल सैनी, विनोद, तबरेज आलम, करेशन, मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी रामभरोस सारण, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, प्रदीप कुमार, सचिव अमित राठी, नीतू, वसंत कुमार, विकास कुमार, अक्षय कुमार, रमेश, विक्रम सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी सीमा चैधरी, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं एएनएम सहित करीब 800 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।