शिवोहम योगा स्टूडियो में भव्य तीज उत्सव, नंदिता बनीं तीज क्वीन

लखनऊ। गोमती नगर स्थित शिवोहम योगा स्टूडियो में भव्य तीज उत्सव का आयोजन आज बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ l
 कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से लखनऊ की अनेक सम्मानित एवं वरिष्ठ समाजसेविकाओं ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक जी, पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहीं। उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें नंदिता मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया। इसके अलावा शिवोहम एनर्जी क्वीन, शिवोहम तीज ब्यूटी, मेहंदी क्वीन सहित विभिन्न आकर्षक टाइटल महिलाओं को प्रदान किए गए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उत्सव में कजरी, पारंपरिक तीज गीत, डांस एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आनंद लिया। पूरा वातावरण तीज की पारंपरिक संस्कृति और महिला शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की संस्थापिका पूनम सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवोहम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, खुशहाल और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उनके कुशल आयोजन में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *